मिर्ज़ापुर: मझलीपट्टी गांव निवासी अभियुक्त को चिल्ह पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार
चिल्ह पुलिस ने शुक्रवार को अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेतगंज चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे, इस दौरान संदिग्ध की तलाशी ली तो अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ़्तार किया गया अभियुक्त मझलीपट्टी गांव का रहने वाला है।