मिर्ज़ापुर: जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा 10 निरीक्षकों का किया तबादला
तबादला एक्सप्रेस में जिन 10 निरीक्षकों का पुलिस अधीक्षक ने तबादला किया है। उसमें प्रमुख रूप से निरीक्षक रामदुलार यादव को कोतवाली देहात से अतिरिक्त निरीक्षक थाना चुनार बनाया गया। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र अतिरिक्त निरीक्षक थाना चुनार से प्रभारी विंध्य धाम सुरक्षा बनाया गया। निरीक्षक अशोक सिंह यादव पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना जिगना बनाए गए।