मिर्ज़ापुर: लालापुर में एमटीएस स्कूल की कक्षा एक की छात्रा को जर्मन शेफर्ड प्रजाति के पालतू कुत्ते ने काटकर किया जख्मी, मुकदमा दर्ज
जिगना कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव स्थित एमटीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा को पालतू कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। कक्षा एक की छात्रा नगवासी के दुगौली गांव की रहने वाली है। छात्रा समीक्षा शुक्ला के पिता जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के जवान के रूप में तैनात हैं। छात्रा के चाचा वरुण शुक्ला की तहरीर पर प्रबंधक समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया गया है।