बस की टाइमिंग को लेकर फिर आमने-सामने आए एचआरटीसी और निजी बस चालक-परिचालक, वीडियो वायरल
निजी बस ऑपरेटरों का सवाल—क्या निजी बस संचालक सिर्फ टैक्स देने तक ही सीमित हैं?
शिमला: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बस की टाइमिंग को लेकर दोनों पक्षों के चालक और परिचालक आपस में उलझते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के सामने आने के बाद निजी बस ऑपरेटरों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं कि यदि एचआरटीसी की बस 20 मिनट देरी से पहुंचे तो भी उसे समय दिया जाता है और यदि वह 20 मिनट पहले पहुंच जाए तो भी उसके हिसाब से ही व्यवस्था चलती है। ऐसे में निजी बस ऑपरेटरों के लिए क्या नियम और व्यवस्था है?
निजी बस संचालकों का सवाल है कि क्या उनका काम केवल सरकार को टैक्स देना ही रह गया है? बसों की टाइमिंग और रूट संचालन को लेकर सभी ऑपरेटरों के लिए एक समान नियम क्यों नहीं होने चाहिए?
फिलहाल वायरल वीडियो ने एक बार फिर एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच तालमेल तथा बसों की समय-सारणी को लेकर चल रहे विवाद को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।
Shimla Urban, Shimla | Nov 29, 2026