गुरुआ: गुरुआ के परसावां गांव में पांच घरों में लाखों की चोरी, ग्रामीण दहशत में
Gurua, Gaya | Mar 23, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के परसावां गांव में बीती रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने किसान धनंजय यादव, रामलखन यादव, दिलीप सिंह, सूर्यदेव पासवान समेत पांच लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लखन यादव के घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और एक लाख