गुरुआ: पर्ची चिपकाने के मामले में कुख्यात नक्सली पिरवा गांव से गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 19, 2025 गुरुआ थाना पुलिस ने मंगलवार की रात एक कुख्यात नक्सली गुड़िया उर्फ मनोज यादव को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के पिरवा गांव के पास हुई। गुरुआ थाना प्रभारी मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि फरवरी 2023 में गुरुआ थाना क्षेत्र के जयनगर स्कूल और जोगिया गांव के पानी टंकी पर प्रतिबंधित नक्सली पर्चे चिपकाए गए थे।