गुरुआ: खैरी गांव से वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Mar 21, 2025 गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे खैरी गांव में छापेमारी कर बारंटी अभियुक्त राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मो. सरफराज इमान ने बताया कि राजेंद्र यादव के खिलाफ कोर्ट द्वारा बारंट जारी किया गया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।