समय-सीमा बैठक में योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लखपति दीदी पहल, स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियां, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करने तथा एग्री स्टैक पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं सोनोग्राफी सुविधा सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने तथा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा हेलमेट का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने कहा।
इसके साथ ही महतारी सदन, अटल डिजिटल सेवा केन्द्र, महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
प्रशासन की प्राथमिकता—योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक शासन की सुविधाओं की समय पर पहुंच।
#Kondagaon #SushasanSarkar #LakhpatiDidi #PMAY #PMSuryaGhar RoadSafety Chhattisgarh