कोण्डागांव में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें संवेदनशीलता के साथ सुनीं।
जनदर्शन में नागरिकों ने पुल एवं सड़क निर्माण, सीसी रोड, वन अधिकार पत्र, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल भवन, शिक्षक की मांग और बैंक शाखा संचालन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन—जनता की बात सीधे प्रशासन तक, समाधान की दिशा में त्वरित पहल।
#Kondagaon #Jandarshan #SushasanSarkar #Chhattisgarh #DistrictAdministration