ग्राम पंचायत बड़े कनेरा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को बालिका शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार एवं सम्मान के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में बालिका शिक्षा के महत्व के साथ बाल विवाह की रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम, महिलाओं के कानूनी अधिकार, सखी वन स्टॉप सेंटर और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
ग्रामीणों और अभिभावकों को बेटियों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणजनों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालिका शिक्षा, बाल अधिकार, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बेटी शिक्षा पाए, सुरक्षित रहे और अपने सपनों को उड़ान दे—यही ‘मोर बेटी मोर अभिमान’ का संकल्प है।
#MorBetiMorAbhiman #BetiBachaoBetiPadhao #GirlEducation #WomenEmpowerment #Kondagaon Chhattisgarh SushasanSarkar