धनघटा थाना क्षेत्र के पौली गांव में एक महिला को बुधवार शाम 6:00 बजे दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। महिला का आरोप है कि हम अपना हिस्सा मांग रहे थे, वहीं पुलिस को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस मामले में पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।