धनघटा तहसील क्षेत्र के मोलनापुर चौराहे पर स्थित मंगलवार शाम 7:00 बजे बियर की दुकान पर ओवररेटिंग हो रही है। वहीं एक बियर पर 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक ओवर रेटिंग की जा रही है। जब मुनीब से पूछा गया तो बताया कि मालिक के आदेश पर लिया जा रहा है।वही जब इस मामले पर आबकारी विभाग के अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।