धनघटा: नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में मानसिंह बाग में होने वाले द्वाबा महोत्सव की तैयारी में जुटे अध्यक्ष प्रतिनिधि
धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में स्थित मानसिंह बाग में 15 नवंबर से शुरू होने वाले द्वाबा महोत्सव की तैयारी को लेकर नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे तैयारी को लेकर जायजा लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सभी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे।