चौरीचौरा: गुमटी में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी निवासी पंकज मिश्रा की गुमटी से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। पंकज मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास उनकी दुकान है।