पन्ना: पन्ना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन, विजयदशमी पर्व पर श्री राम की विजय का संदेश
Panna, Panna | Oct 12, 2024 पन्ना नगर में विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। संचलन श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में समापन हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक राजेंद्र सिंह ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्री राम की लंका विजय को सत्य की जीत का प्रतीक बताया।