पन्ना: पन्ना में आधी रात को रावण निर्माण कार्य, 12 अक्टूबर को छत्रसाल पार्क में होगा रावण दहन
Panna, Panna | Oct 12, 2024 पन्ना नगर के श्री जुगल किशोर मंदिर में रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा रावण के पुतले का निर्माण हो रहा है। रामलीला के कार्यक्रम रद्द होने के बावजूद 12 अक्टूबर को छत्रसाल पार्क के बगल में रात्रि 10 बजे रावण दहन किया जाएगा। इस साल प्रशासन द्वारा पुतला निर्माण में मदद की गई है, और नगर के सभी लोग इस आयोजन में आमंत्रित हैं।