पन्ना: शरद पूर्णिमा पर अंतर्राज्यीय महा दंगल: पहलवानों में उत्साह
Panna, Panna | Oct 12, 2024 पन्ना नगर में 16 और 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्राज्यीय महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है। बजरंग अखाड़ा और छत्रसाल अखाड़े के पहलवानों में इसे लेकर गहरा उत्साह है, और वे नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। बजरंग अखाड़े के संतोष पहलवान ने बताया कि बारिश के कारण अखाड़ा दल-दल में तब्दील हो जाता है, जिससे अभ्यास में बाधा आती है।