पन्ना: पन्ना में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र और वाहन पूजा, पुलिस अधिकारियों ने की विधिवत पूजा
Panna, Panna | Oct 12, 2024 पुलिस लाइन में शस्त्र और वाहन पूजा का आयोजन किया गया। सुबह 10बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर सुरेश कुमार और पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ने शस्त्रों का विधिवत पूजन किया। पुलिस लाइन पन्ना में सुसज्जित पंडाल में शस्त्रों को पूजा के लिए व्यवस्थित किया गया था। इस मौके पर करीब 100 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।