पन्ना: दिव्य तलवार और वीरा का परंपरागत भेंट: महाराजा छत्रसाल के वंशज को दशहरे पर दिया गया विजय आशीर्वाद
Panna, Panna | Oct 12, 2024 पन्ना के प्राचीन खेजड़ा मंदिर में दशहरे के अवसर पर आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में महाराजा छत्रसाल के वंशज को दिव्य तलवार और वीरा भेंट की गई। यह परंपरा महामति श्री प्राणनाथ जी द्वारा महाराजा छत्रसाल को बुंदेलखंड की सुरक्षा के लिए दिए गए आशीर्वाद से शुरू हुई थी, और यह चार शताब्दियों से चली आ रही है।