जनकल्याण शिविरों में पात्र हितग्राहियों को लाभ दें-एडीएम
जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण और निगरानी को बनाया प्रभावी
समय सीमा की बैठक आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि 12 जून से 18 जून तक विकासखण्ड स्तर पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ऐसे पात्र आवेदक जो योजनाओं का लाभ मिलने से शेष है, उनका पंजीयन किया जायें तथा संबंधित हितग्राही को लाभ प्रदान किया जायें। शिविर में प्राप्त होने वाले सभी आवेदन पोर्टल पर दर्ज होंगे और उनका निराकरण भी दर्ज किया जायें। उन्होंने कहा कि कराहल में 12 से 14 जून, श्योपुर में 15 से 17 जून तथा विजयपुर में 16 से 18 जून तक जनपद पंचायतों में यह शिविर आयोजित होंगे। संबंधित सीईओ जनपद को शिविर के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।
बैठक में एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण शीघ्रता के साथ जन आकांक्षा पोर्टल ऑनलाइन दर्ज किया जायें। जिला प्रशासन द्वारा आवेदनों की स्थिति जानने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें आवेदक श्योपुर एनआईसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन नंबर से अपने आवेदन की स्थिति को सर्च कर सकते है, जनसुनवाई के आवेदनों में निराकरण तथा प्रगति की स्थिति जानने के लिए पब्लिक एक्सेस दिया गया है तथा जनसुनवाई को ओर अधिक प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विभागों में भी प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय पर जनसुनवाई की जायें तथा आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जायें।
उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में सकारात्मक रूप से किया जायें। कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेन्ट न रहें, एल-3 पर भी शिकायतों को अटेंन्ड किया जायें। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई, सीएम मॉनिट तथा टीएल मार्क आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी लक्ष्य के अनुसार कार्य करें तथा लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026