Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image

#खुशियों_की_दांस्ता सीआरपी के रूप में पहचान बनाई, बढी नेतृत्व क्षमता कृषि और किराना व्यवसाय से कमा रही 20 हजार मासिक समूहो से जुडकर आत्मनिर्भर बन रही जनजातीय महिलाएं ----- #श्योपुर-/ मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहों से जुडकर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है, बल्कि सामाजिक रूप से भी आत्मनिर्भर होकर अपनी नेतृत्व क्षमता के माध्यम से अन्य महिलाओं को आगे बढने का हौसला दे रही है। आदिवासी विकासखण्ड कराहल में जनजातीय महिलाओं के जीवन में इन समूहों से जुडने के बाद आर्थिक बदलाव आया है और अब यह महिलाएं परिवार की मुख्य धुरी बन गई है। अपने व्यवसाय को संभालने के साथ ही परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास फलीभूत होते नजर आ रहे है। श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम करियादेह निवासी श्रीमती कमली पटेलिया की कहानी ऐसी ही है, जिन्होंने सीआरपी के रूप में अपनी पहचान बनाई तथा जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी नेतृत्व क्षमता को बढाया। आज छोटे से गांव में रहने वाली श्रीमती कमली पटेलिया किराना व्यवसाय और कृषि क्षेत्र के माध्यम से 20 हजार रूपये प्रतिमाह कमा रही है। 10वी क्लास तक पढी श्रीमती कमली पटेलिया के परिवार में पांच सदस्य है, परिवार की खेतीबाडी पर निर्भर होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पडता था। बाद में वे एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह राधाकृष्ण से जुडी और सीआरपी ड्राइव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने समूह संचालन की बारिकीयों को सीखा तथा आजीविकामूलक गतिविधियों को स्थापित करने के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया। ग्राम संगठन के माध्यम से उन्होंने एक लाख रूपये का लोन लेकर किराने की दुकान शुरू की और कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक को अपनाया, इससे उन्हें 20 हजार रूपये की अतिरिक्त मासिक आमदनी प्राप्त होने लगी। अपनी नेतृत्व क्षमता के चलते आज वे ग्राम संगठन में सीआरपी के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है, साथ ही लोक अधिकार केन्द्र कराहल के संचालन में भी सहयोग प्रदान कर रही है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh NRLM Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

MORE NEWS

जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर (म.प्र.)
समाचार
फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक करें-सांसद श्री तोमर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित
 -----
#श्योपुर-/ सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक किया जायें तथा अभियान के तहत शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जायें। उन्होंने कहा कि इसके प्रति किसानों को जागरूक किया जायें तथा फार्मर आईडी बनाने के लिए गठित दल की गांव में पहुंचने से पूर्व सूचना का प्रचार-प्रसार कराया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिनों संपन्न हुई दिशा की बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र जाट सहित कृषि, बिजली, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीआईयू, एमपीआरडीसी, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में 3 जून से 20 जून तक फार्मर आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान सभी किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूर्ण किय जायें, साथ ही ई-विकास प्रणाली के संबंध में भी किसानों को जानकारी प्रदान की जायें। इस दौरान एसएलआर श्री कुलदीप बोहरे ने बताया कि जिले में अधिकतर किसानों की फार्मर आईडी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिन किसानों के दो सर्वे में नाम है, उन सबको एकजाई करने की कार्यवाही भी अभियान के तहत की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से मंदिर भूमि के नाम से दर्ज भूमि के लिए भी उर्वरक प्रदान किया जायेंगा, इसकी व्यवस्था भी ई-विकास प्रणाली अंतर्गत की गई है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि वर्तमान में कुल 13097.145 मै.टन उर्वरक उपलब्ध है।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किये जाने के उद्देश्य से विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय शिविरों का प्रचार-प्रसार किया जायें तथा इन शिविरों में ऐसे पात्र हितग्राही जो योजनाओं के लाभ से शेष है, उनका पंजीयन कर लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जायें। 

बजट में सम्मिलित सडको की डीपीआर तैयार करने के निर्देश

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बजट में स्वीकृत सडको ग्राम गिलास से चंबल नहर होते हुए खेडा मार्ग तक, तलावदा रोड से बहरामपुरा माली बस्ती की ओर, सेंसईपुरा मोरावन टिकटोली मार्ग, सलापुरा नहर से नागदा तक पहुंच मार्ग, सोठवा से रन्नौद मार्ग, चंबल नहर सामाखाड से नयागांव बावडीचापा तक सडक निर्माण की डीपीआर शीघ्रता से तैयार कराई जाये तथा आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें। उक्त कार्यो में उनके सहयोग की आवश्यकता हो तो अवगत कराया जायें। 

वर्षा पूर्व शुरू होंगे मानपुर और चंबल नहर-नागदा पुल

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर को ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा ने अवगत कराया कि वर्षा से पूर्व मानपुर तथा चंबल नहर स्थित सीप नदी पर बन रहे नागदा पुल को शुरू करा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरोदा में सीप नदी पर बनने वाले पुल के लिए टेण्डर की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार निमोदामठ में भी पुल की ड्रांइग बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोडने के लिए पनवाड में पार्वती नदी पर बनने वाले पुल के लिए 53.38 करोड रूपये का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर (म.प्र.) समाचार फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक करें-सांसद श्री तोमर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित ----- #श्योपुर-/ सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि फार्मर आईडी के लिए किसानों को जागरूक किया जायें तथा अभियान के तहत शत प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जायें। उन्होंने कहा कि इसके प्रति किसानों को जागरूक किया जायें तथा फार्मर आईडी बनाने के लिए गठित दल की गांव में पहुंचने से पूर्व सूचना का प्रचार-प्रसार कराया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिनों संपन्न हुई दिशा की बैठक में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुरेन्द्र जाट सहित कृषि, बिजली, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीआईयू, एमपीआरडीसी, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जिले में 3 जून से 20 जून तक फार्मर आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के दौरान सभी किसानों के फार्मर आईडी बनाने का कार्य पूर्ण किय जायें, साथ ही ई-विकास प्रणाली के संबंध में भी किसानों को जानकारी प्रदान की जायें। इस दौरान एसएलआर श्री कुलदीप बोहरे ने बताया कि जिले में अधिकतर किसानों की फार्मर आईडी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिन किसानों के दो सर्वे में नाम है, उन सबको एकजाई करने की कार्यवाही भी अभियान के तहत की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से मंदिर भूमि के नाम से दर्ज भूमि के लिए भी उर्वरक प्रदान किया जायेंगा, इसकी व्यवस्था भी ई-विकास प्रणाली अंतर्गत की गई है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि वर्तमान में कुल 13097.145 मै.टन उर्वरक उपलब्ध है। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किये जाने के उद्देश्य से विकासखण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय शिविरों का प्रचार-प्रसार किया जायें तथा इन शिविरों में ऐसे पात्र हितग्राही जो योजनाओं के लाभ से शेष है, उनका पंजीयन कर लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जायें। बजट में सम्मिलित सडको की डीपीआर तैयार करने के निर्देश सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बजट में स्वीकृत सडको ग्राम गिलास से चंबल नहर होते हुए खेडा मार्ग तक, तलावदा रोड से बहरामपुरा माली बस्ती की ओर, सेंसईपुरा मोरावन टिकटोली मार्ग, सलापुरा नहर से नागदा तक पहुंच मार्ग, सोठवा से रन्नौद मार्ग, चंबल नहर सामाखाड से नयागांव बावडीचापा तक सडक निर्माण की डीपीआर शीघ्रता से तैयार कराई जाये तथा आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें। उक्त कार्यो में उनके सहयोग की आवश्यकता हो तो अवगत कराया जायें। वर्षा पूर्व शुरू होंगे मानपुर और चंबल नहर-नागदा पुल सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर को ब्रिज कॉर्पोरेशन के अधिकारी श्री रविन्द्र शर्मा ने अवगत कराया कि वर्षा से पूर्व मानपुर तथा चंबल नहर स्थित सीप नदी पर बन रहे नागदा पुल को शुरू करा दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरोदा में सीप नदी पर बनने वाले पुल के लिए टेण्डर की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार निमोदामठ में भी पुल की ड्रांइग बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोडने के लिए पनवाड में पार्वती नदी पर बनने वाले पुल के लिए 53.38 करोड रूपये का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026