हसनपुर: जीजा ने आठवीं के छात्र साले पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर, वारदात स्कूल गेट से 20 मीटर दूर
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शुक्रवार दोपहर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव के निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र पर उसके जीजा ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मेरठ ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ।