कायमगंज: गांव सोना जानकीपुर के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, वह बहन के लिए दीपदान करने जा रहा था
नवाबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार प्रदीप की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बहन के निधन के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए पूर्णिमा पर दीपदान करने शमशाबाद के ढाईघाट जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों भाइयों को CHC नवाबगंज पहुंचाया। युवक प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।