पचपहाड़: भवानीमंडी में राठौर तेली समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
भवानीमंडी में राठौर तेली समाज ने हनुमान मंदिर बांडियाबाग में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इसमें सभी समाज बंधुओ ने भाग लिया आयोजन में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही राठौर समाज की प्रतिभाओ का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। एक पौधा समाज के नाम से 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।