पचपहाड़: भवानीमंडी के अहिंसा गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम किया गया आयोजित
भवानीमंडी की अहिंसा गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भवानी मंडी क्षेत्र के गौरव फौजी सिद्धार्थ के जन्मदिन के अवसर पर गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां इस दौरान गौ माता के संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान नगर के कई युवा मौजूद रहे।