पचपहाड़: बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ भवानी मंडी कस्बे में निकाली गई जन आक्रोश रैली
भवानीमंडी कस्बे में बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ उपखंड के हिंदूवादी संगठनों द्वारा जनआक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। पैदल रैली चलकर थाने पहुंची जहां उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में सबसे आगे महिलाएं उत्साह के साथ चल रही थी जिनके पीछे संत व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता चल रहे थे।