पचपहाड़: भवानीमंडी के मेला मैदान परिसर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, SDM ने किया ध्वजारोहण
भवानीमंडी के मेला मैदान में उपखंड स्तरीय 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपखंड अधिकारी द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालयों द्वारा निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।