सोलन : लोक नृत्य में बसाल स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी, जिला स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान
जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बसाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फोक डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के अंतर्गत गुलरवाला में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बसाल स्कूल की छात्राओं भाविका, खुशबू और गुरप्रीत ने पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया।
#SolanNews #Baddi #Rangotsav #FolkDance #BasalSchool #HimachalNews #SchoolAchievement #HimachalPradesh #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 1, 2026