उचेहरा: उचेहरा में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, अस्पताल की सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण शुरू
सतना (उचेहरा): तहसील उचेहरा के पटवारी हल्का अंतर्गत निर्माणाधीन नवीन अस्पताल भवन की सुरक्षा और भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अस्पताल से लगी बेशकीमती शासकीय आराजी क्रमांक 518 पर शहर के रसूखदार भू-माफियाओं और सरहंगों की नजर पड़ गई है।जहां प्लाटिंग होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के लोगो ने उंचेहरा एसडीएम को सौपा ज्ञापन।