सुल्तानपुर: द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया ने सीताकुंड धाम स्थित श्री चित्रगुप्त धाम में किया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया ने शहर स्थित सीताकुंड धाम में मौजूद श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक डॉ.रमाशंकर मिश्रा,अध्यक्ष डॉ.आर.आर मिश्रा,सचिव डॉ.मनीष आदि ने वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया।