सुल्तानपुर: लोदीपुर अहिमाने में आपसी विवाद में एक युवक ने दांत से काटा दूसरे युवक का होंठ,चल रहा इलाज
दूबेपुर ब्लाक क्षेत्र के लोदीपुर अहिमाने गांव निवासी गिरजा शंकर पांडेय का गांव निवासी राहुल पांडेय से विवाद हो गया।गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया।मारपीट के दौरान राहुल पांडेय ने गिरजा शंकर पांडेय के होंठ पर दांत काटकर लहुलूहान कर दिया।गंभीर रूप से घायल गिरजा शंकर पांडेय का अस्पताल में इलाज चल रहा है।