Public App Logo
दो दिन बाद भी 75 वर्षीय महिला का नहीं लगा सुराग, सर्च अभियान जारी।। श्रीनगर के केदारघाट से अलकनंदा नदी में बहने की आशंका के बाद लापता 75 वर्षीय प्रेमलता रावत का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें श्रीनगर से देवप्रयाग और आगे नदी के संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं, बावजूद इसके टीमें लगातार महिला की तलाश में जुटी हैं। परिजनों में चिंता बनी हुई है। - Pauri News