घटना लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली मैगलगंज अंतर्गत दुर्गानगर के पास की है। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवधेश कुमार निवासी लिधियाई को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फत्तेपुर चौकी पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मितौली भिजवाया है।