मितौली: थाना मितौली परिसर में एएसपी नेपाल सिंह व थाना नीमगांव में एसडीएम विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना दिवस का हुआ आयोजन
थाना मितौली परिसर में शनिवार को एएसपी नेपाल सिंह ने थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर फरियादियों की फरियाद सुनी है। वहीं थाना नीमगांव में एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना समाधान आयोजित हुआ है। थाना समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।