मितौली: रायपुर घूंसी गांव मे नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, मृतका के परिजनों ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर घूंसी गांव में मालती नाम की नवविवाहिता का शव उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। आरोपी पति व ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं।