मितौली: नाबालिक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की धारा में फरार आरोपी को पुलिस ने दतेली पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दतेली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मितौली थाने में नाबालिक को अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।