मितौली: मितौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने ससुराल जनों पर पीट-पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप
मामला लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के कस्बा मितौली का है। एक विवाहिता का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटका पाया गया है। मृतका के परिजनों ने पति और उसकी ससुराल पर पीट पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मितौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।