तिरहूत न्यूज | मुजफ्फरपुर
बिहार विधान परिषद चुनाव: मतदान की तैयारियां पूरी, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
📍 एमआईटी, मुजफ्फरपुर: तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कर्मियों, माइक्रो प्रेक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। प्रेक्षक कौशल किशोर एवं प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान • कुल 203 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान। • स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 145 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 58 बूथ निर्धारित। • मतदान ईवीएम से नहीं, बल्कि मतपत्र एवं मतपेटी के माध्यम से होगा। • मतदान की गोपनीयता और मतपत्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। • सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्रेक्षक एवं वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे।
📢 प्रमंडलीय आयुक्त का निर्देश: सभी अधिकारी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
प्रशासन के अनुसार, मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
27 अक्टूबर को एमआईटी, मुजफ्फरपुर में होगी मतगणना।
#TirhutNews #Muzaffarpur #BiharElection2026 #TirhutGraduateElection #TirhutTeacherElection BiharNews ElectionUpdate
Bihar, India | Oct 22, 2026