मानपुर: एंथ्रेक्स के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ताला हाथी कैंप क्षेत्र 3 साल के लिए बंद
Manpur, Umaria | Sep 27, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे एंथ्रेक्स का पता चलने के बाद हाथियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रबंधन ने निगरानी और स्वास्थ्य जांच तेज कर दी है।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 15 विभागीय हाथी हैं, जबकि 80 से 90 जंगली हाथी भी रहते हैं। सभी हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।हाथियों की सुरक्षा के लिए ताला स्थित हाथी कैंप के 50x50 मीटर क्षेत्र को चेनलिंक से घेरा गया है।