लोनी: कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि पुलिस टीम अशोक विहार कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गाली गलौच और धमकी देने के एक आरोपी मौ. समी उर्फ समीर निवासी अल्वी नगर को गिरफ्तार किया है। समीर पर अशोक विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति पर गाली गलौच करने और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित ने समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।