लोनी: ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया।
एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला एक फैक्टरी में काम करती है। महिला ने बताया कि शाहरुख उसे काम दिलाने के बहाने अपने आवास पर ले जाता है यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलकर महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया।