लोनी: खन्ना नगर कॉलोनी लोनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, अधिकारियों ने लोगों की शिकायत सुनी
लोनी तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की जन समस्याओं को सुना, संपूर्ण समाधान दिवस पर 52 शिकायतें अधिकारियों के सामने आई, जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका, बाकी बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को अधिकारियों ने एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया है।