लोनी: थाना टीलामोड़ पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 1.200 किलो ग्राम अवैध गांजा व अल्प्राजोलम पाउडर किया बरामद
शनिवार को थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा और अल्प्राजोलम पाउडर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर खास की सूचना के आधार पर 24 वर्षीय अनस और 25 वर्षीय आसिफ नाम के अभियुक्तों को गरिमा गार्डन से गिरफ्तार कर कब्जे से 1.200 किलो ग्राम अवैध गांजा व अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया गया है।