लोनी: बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए
अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों ने पूछताछ की है। लोगों ने बताया कि मृत नशे की हालत में लग रहा था। आसपास गली में घुमता रहता था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में मृत के फोटो भेजे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा।