कनवास: दरा में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, कई किलोमीटर लंबा जाम लगा
Kanwas, Kota | Apr 30, 2026 दरा क्षेत्र में सुंदरपुर चौक के पास बीती देर रात दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रेलर आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों चालकों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम की स्थिति बिगड़ती चली गई और कई किलोमीटर तक ट्रैफिक ठप हो गया।