खड़गपुर: नंदलाल बसु चौक स्थित हाट परिसर से 10 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने एक महिला कारोबारी को किया गिरफ्तार
हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नंदलाल बसु चौक के समीप हाट परिसर में एक महिला शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ हटिया परिसर में बिक्री करने के लिए आया है .