कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह का विकासनगर स्टेडियम में अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर व एसपी ने तैयारियों के लिए दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आज गुरुवार को सुबह 10 बजे से विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने मुख्य अतिथि की भूमिका में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।