इटाढ़ी: मंगोलपुर गांव में बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों पर जुर्माना और एफआईआर दर्ज
Itarhi, Buxar | Jan 3, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव में बिजली कंपनी ने विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में मीटर से पहले सर्विस तार में टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। जांच में बिजली चोरी की पुष्टि होने पर 6 उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया और उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई।