इटाढ़ी प्रखंड के उनवांस गांव स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय मैदान में बलिदानी विनय कुमार दुबे की छठवीं पुण्यतिथि पर 1 दिवसीय महिला फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में रांची की टीम ने सिलीगुड़ी को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।