इटाढ़ी: नववर्ष पर सघन वाहन जांच अभियान, 16 शराबी और 6 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.49 लाख का जुर्माना
Itarhi, Buxar | Jan 1, 2026 जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पिछले 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 22 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शराब के सेवन में 16, शराब बरामदगी में 2 वारंट में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।